6 Jun 2026, Sat
Breaking

छत्तीसगढ़ में 86% वाहन बिना HSRP के दौड़ रहे: डेडलाइन खत्म, अफसरों-नेताओं की गाड़ियां भी बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट


दुर्ग-भिलाई, 29 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने की आखिरी तारीख बीत चुकी है, लेकिन अब भी 86% वाहन बिना HSRP के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नियम लागू कराने वाले अफसर और जनप्रतिनिधि खुद इस नियम का पालन नहीं कर रहे। दुर्ग में कलेक्टर, निगम आयुक्त, सभापति, अपर कलेक्टर, एसडीएम से लेकर पुलिस और वन विभाग के अफसरों की गाड़ियों में अब तक पुरानी प्लेट ही लगी हुई है।

 

 

प्रदेश में 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर HSRP लगाना अनिवार्य किया गया था। इसकी डेडलाइन 15 अप्रैल 2025 तय की गई थी। नियम तोड़ने पर 500 से 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लग सकता है।

राज्य के 52.48 लाख पुराने वाहनों में से अब तक केवल 7.09 लाख (13.52%) गाड़ियों पर ही HSRP लग पाई है। दुर्ग जिले में स्थिति थोड़ी बेहतर है, यहां 20.73% वाहनों में HSRP लग चुकी है। फिर भी करीब 80% वाहन अब भी नियम से बाहर हैं।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा ने कहा कि सभी शासकीय और वीआईपी वाहनों में भी HSRP लगाना अनिवार्य है। अधिकारियों का तर्क है कि मैनपॉवर की कमी से प्रक्रिया धीमी चल रही है।

क्या है HSRP?
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विशेष धातु से बनी होती है और इसमें लेजर कोड, क्रोमियम-आधारित होलोग्राम और पिन्स होते हैं। इससे वाहन चोरी और फर्जी नंबर प्लेट पर रोक लगाई जा सकती है।

HSRP की कीमत

  • टू-व्हीलर: ₹365.80
  • थ्री-व्हीलर: ₹427.16
  • कार/LMV: ₹656.08 से ₹705.64
  • डीलर से इंस्टॉलेशन चार्ज: ₹100 अतिरिक्त
  • घर पहुंच सेवा पर अलग शुल्क
पढ़ें   मुख्य सचिव की दौड़ में पलटा पासा: सुब्रत साहू और पिंगुआ पीछे, केंद्र ने आख़िरी वक्त पर अमिताभ जैन को दिया एक्सटेंशन

सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के निर्देश के बाद यह नियम लागू किया गया था। अब सवाल ये है कि जब बड़े अफसर और जनप्रतिनिधि ही नियमों का पालन नहीं कर रहे, तो आम जनता पर कड़ाई कैसे की जाएगी।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed