12 Mar 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे CM…नए CS के स्वागत के साथ पुराने CS को दी जाएगी विदाई…केरल मामले में CONGRESS का प्रदर्शन…स्टेट बार काउंसिल के लिए मतदान आज…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3:30 बजे से मंत्रालय में होगी । बैठक में कई विषयों पर चर्चा होगी । बैठक में राज्योत्सव के साथ कई विषयों पर चर्चा संभव है ।

सीएम लेंगे बैठक

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अधिकारियों की बड़ी बैठक लेंगे । बैठक शाम 5 बजे से मंत्रालय में ही होगी । इस बार रजत जयंती वर्ष के कारण पूरे प्रदेश में राज्योत्सव काफी अच्छे से मनाने का निर्णय लिया गया है ।

नए CS का स्वागत, पुराने CS को विदाई

छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत आज कैबिनेट करेगी साथ ही पुराने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को आज विदाई दी जाएगी । कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी ।

कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक टीवी चैनल के डिबेट के दौरान मिली धमकी के विरोध में कांग्रेस आज सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी । पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन से थाने तक रैली निकालेंगे और एफआईआर दर्ज कराएंगे । कांग्रेस का कहना है कि धमकी देने वाले बीजेपी प्रवक्ता पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ।

स्टेट बार काउंसिल के लिए आज मतदान

छत्तीसगढ़ में करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज आयोजित कराया जा रहा है। इस अहम और प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में राज्यभर के 23 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 25 सदस्य पदों के लिए 105 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पढ़ें   विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने की विष्णु के सुशासन की तारीफ, सीएम साय ने जताया आभार

इस बार मतदान प्रक्रिया में बदलाव करते हुए हर मतदाता को कम से कम पांच उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में वोट देना अनिवार्य किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एक सुपरवाइजरी कमेटी गठित की है। इसकी कमान सेवानिवृत्त न्यायाधीश चंद्रभूषण बाजपेयी को सौंपी गई है।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, कोंडागांव और कांकेर में बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed