11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG के अंबिकापुर में शादी का झाँसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म : आपत्तिजनक वीडियो वायरल – आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार


अंबिकापुर, 01 अक्टूबर  2025

कम उम्र की नाबालिग को पहले प्यार के झाँसे में फँसाना और फिर शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यही नहीं, आरोपी ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और धमकी देकर बार-बार जबरन संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के घुटरापार का है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदित्य सोनकर के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वारदात के बाद महाराष्ट्र भाग गया है।

साइबर टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस करने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाया गया।

पुलिस का कहना है कि नाबालिगों को झाँसा देकर इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Share
पढ़ें   सप्ताह का संवाद : अधिवेशन से अपग्रेडेशन...राजगीत पर राजनीति...जजों को 'सुख' दे गए तनसुख...परम्परा निभाते प्रबल...फिर संतुष्ट कर रहे हैं संतोष...बलौदा ने रुला दिया

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed