5 Sep 2026, Sat
Breaking

EXCLUSIVE : CG में पहली बार DGP – IGP सम्मेलन, PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री होंगे शामिल, नवंबर में होने वाली बैठक में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बनेगी अंतिम रणनीति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में एक माह के भीतर दो बार पीएम नरेंद्र मोदी आ सकते हैं । दरअसल, दिल्ली से मिली उच्च सूत्रों से जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पहली बार DGP – IGP की बैठक होगी । छत्तीसगढ़ को इससे पहले कभी भी इस बैठक की मेजबानी नहीं मिली थी ।नवंबर में छत्तीसगढ़ में होने वाले डीजीपी सम्मेलन में पीएम मोदी भी शामिल होंगे ।

 

 

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक डीजीपी सम्मेलन के समापन सत्र में 30 नवंबर को पीएम मोदी शामिल होंगे। डीजीपी सम्मेलन में देशभर के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक हिस्सा लेंगे।छत्तीसगढ़ पहली बार डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन की मेज़बानी करेगा ।

डीजीपी सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक नया रायपुर के नए मरीन ड्राइव परिसर में होगा। सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बार नक्सल प्रभावित इलाकों पर खास फोकस रहेगा। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हाल के समय में पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त रणनीति से उल्लेखनीय सफलता मिली है। सम्मेलन में इस दिशा में आगे की योजनाओं पर भी मंथन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर महीने में दो बार छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 1 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में वे पुनः रायपुर पहुंचेंगे और डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

Share
पढ़ें   ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट की कड़ी फटकार! लेजर लाइट से आंखों को खतरा—सरकार से मांगा पूरा रोडमैप, अगली सुनवाई 12 दिसंबर