9 Mar 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा को लेकर देशभर में उत्साह…CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव मुंगेली और लोरमी में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल… राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्र की होगी शुरुआत…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025 को है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरा का त्योहार विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में रावण दहन किया जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों में दशहरा का पर्व मनाने को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।

पीएम ने दी बधाई

देशभर में आज दशहरे के पर्व की धूम है। जगह-जगह रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

 

CM का आज का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक आजाद चौक में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और इसके बाद शास्त्री चौक पहुंचकर भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे । शाम को WRS दशहरा मैदान पहुंचकर दशहरा उत्सव में शामिल होंगे । इसके बाद रावण भाठा मैदान में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

पढ़ें   चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड बढ़ी : 15 सितंबर तक के लिए बढ़ाई गई रिमांड, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अदालत में होना पड़ा पेश

 

DCM का आज का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली और लोरमी के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2 बजे रायपुर से रवाना होकर शाम 4 बजे मुंगेली पहुंचेंगे और दशहरा उत्सव में शामिल होंगे, इसके बाद लोरमी पहुंचकर दशहरा महोत्सव में शामिल होने के बाद बिलासपुर पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।

राजनांदगांव व डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ आज

• छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल आज 2 अक्टूबर को राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राजनांदगांव में इन पर्यटन सूचना केन्द्रों के शुभारंभ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुभारंभ समारोह राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित चौपाटी में शाम 5 बजे होगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और लोकसभा सांसद संतोष पांडे शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केन्द्रों के लोकार्पण होगा।

पर्यटक सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed