6 Jun 2026, Sat

सरगुजा में प्रेम विवाद हृदयविदारक : सनकी आशिक ने युवती पर 1 फीट लंबे चाकू से किया हमला, पेट्रोल पंप में पीछा कर कई वार, अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार


सरगुजा, 02 अक्टूबर 2025

गांधी नगर थाना क्षेत्र के श्री कृपा पेट्रोल पंप में कार्यरत युवती विद्यावती की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जोगेन्द्र पैंकरा ने 1 फीट लंबे धारदार चाकू से युवती पर हमला किया। हमले का पूरा वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को बाइक के स्पीडोमीटर के ऊपर चाकू छुपाकर पेट्रोल पंप में आते और युवती पर हमला करते देखा जा सकता है।

 

 

वीडियो में देखा गया कि जैसे ही युवती ने चाकू को देखा, वह भागने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी दौड़ते हुए उसे पकड़ता है और कई बार वार करता है। गंभीर चोटों के कारण युवती अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ देती है। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक कर्मचारी को भी हाथ में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रेम संबंध विवाद का नतीजा है। दोनों ही बलरामपुर के रहने वाले थे। मृतिका विद्यावती ने कुछ समय पहले रिश्ता तोड़ दिया था, जिससे सनकी आशिक गुस्से में था और पिछले 2-3 दिनों से उसे मनाने की कोशिश कर रहा था।

आज गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे आरोपी पंप पहुंचा और विद्यावती को वापस संबंध जोड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा था। युवती के मना करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Share
पढ़ें   CG ओपन स्कूल परीक्षा 2025 की समय-सारणी जारी: 12वीं की परीक्षा 26 मार्च और 10वीं की 27 मार्च से होगी शुरू, राज्यभर में बनाए जाएंगे ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.