6 Jun 2026, Sat

समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए भाजपा ने फिर शुरू किया ‘सहयोग केंद्र’ : आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा रहेंगे उपस्थित, 6 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न मंत्री सुनेंगे जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं

प्रमोद मिश्रा



रायपुर, 6 अक्टूबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए एक बार फिर ‘सहयोग केंद्र’ शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत पार्टी के मंत्री सप्ताह में एक दिन राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठकर समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे।

शुरुआत आज से
सोमवार 6 अक्टूबर को इसकी शुरुआत हो रही है। पहले दिन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे। समस्याओं को दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

अगले दिनों का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –

मंगलवार, 7 अक्टूबर – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

बुधवार, 8 अक्टूबर – वन मंत्री केदार कश्यप

गुरुवार, 9 अक्टूबर – (अगले मंत्री का कार्यक्रम निर्धारित)

शुक्रवार, 10 अक्टूबर – (अगले मंत्री का कार्यक्रम निर्धारित)


कांग्रेस का हमला और भाजपा का पलटवार
पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार से बेहद नाराज है। मंत्रियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ सहयोग केंद्र जाना चाहिए क्योंकि जनता का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।”

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कहा, “यह कांग्रेस भवन नहीं, भाजपा कार्यालय है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ शुरू से पढ़ाया जाता है। अगर कांग्रेस को यह देखना है तो वे अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यालय आएं, उनकी शंका और समस्या दोनों का समाधान हो जाएगा।”

5 दिन, 5 मंत्री, सीधा संवाद
प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने बताया कि सहयोग केंद्र 6 से 10 अक्टूबर तक लगातार पांच दिनों तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग मंत्री कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याएं सुनेंगे। सहयोग केंद्र से संबंधित जानकारी के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने से संपर्क किया जा सकता है।

👉 यह सहयोग केंद्र भाजपा की कार्यशैली को मजबूत करने और संगठन से कार्यकर्ताओं व जनता को सीधे जोड़ने की कोशिश मानी जा रही है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली समीक्षा बैठक, कहा -'भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास'

 

 

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.