21 Jul 2026, Tue

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय दिल्ली में करेंगे बड़े नेताओं से मुलाकात…DEPUTY CM अरुण साव रायगढ़ और सारंगढ़ जिले को देंगे बड़ी सौगात…मंत्री टंकराम वर्मा प्रदेश BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे…कांग्रेस कार्यकर्ता FIR कराने पहुंचेंगे थाने…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण देंगे । वहीं कई और बड़े केंद्रीय जनप्रतिनिधियों से सीएम की मुलाकात हो सकती है । सीएम आज रात रायपुर लौट आएंगे ।

उपमुख्यमंत्री का रायगढ़ जिला प्रवास

 

 

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक रायगढ़ में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे । उसके बाद पुसौर में भी कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । इसके बाद सारंगढ़ जिले के सरिया में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । अरुण साव रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे ।

मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे कार्यकर्ताओं से भेंट

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे । दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के सहूलियत के लिए सप्ताह के 5 दिन मंत्रियों को कार्यालय में बिठाने का निर्णय लिया है ।

कांग्रेस कराने जाएगी FIR 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टीवी डिबेट के दौरान केरल के एक बीजेपी प्रवक्ता द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता उस बीजेपी प्रवक्ता के ऊपर FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना जाएंगे। उन कार्यकर्ताओं की अगुवाई पूर्व विधायक विकास उपाध्याय करेंगे ।

आज लगेगा दिव्य दरबार

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज आज गुढियारी रायपुर में दिव्य दरबार लगाएंगे । दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक उनका यह दरबार लगेगा । पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के दिव्य दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं ।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, अघोर गुरुपीठ में करेंगे दर्शन, "रेडी टू ईट" योजना के तहत बांटेंगे अनुबंध पत्र, जानें पूरा शेड्यूल...

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Share