7 Mar 2026, Sat

चिरमिरी कोयला खदान में ब्लास्ट : 10 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर; बारूद वाहन और बोलेरो डैमेज, अस्पताल में भर्ती

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में मंगलवार को ब्लास्ट के दौरान 10 मजदूर घायल हो गए। घटना तब हुई जब खदान में ब्लास्ट करने के लिए डेटोनेटर में बारूद भरा जा रहा था। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद बारूद वाहन और बोलेरो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों में 4 ठेका मजदूर और 6 SECL कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को गोदरीपारा के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय और SECL अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

श्रमिक नेता कमलेश सिंह ने बताया कि ब्लास्टिंग के लिए जो होल किया गया था, वह गर्म था। इसी में बारूद भरते समय विस्फोट हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि समय से पहले हुए ब्लास्ट से बड़ी जनहानि टली और सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोग भी अस्पताल परिसर में घायलों की जानकारी लेने पहुंचे। घटना से खदान में भारी नुकसान हुआ है और जांच जारी है।

Share
पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव : मां बम्लेश्वरी के दर्शन के बाद CM करेंगे आज चुनाव प्रचार, पांच चुनावी सभा को संबोधित करेंगे CM भूपेश बघेल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.