11 Mar 2026, Wed
Breaking

70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन: बिलासपुर में हुआ अजब-गजब प्रेम विवाह, मोहल्ले ने मिलकर मनाई शादी की खुशियां

बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2025

प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता—इस बात को हकीकत में बदल दिया बिलासपुर के एक बुजुर्ग दूल्हे और युवती दुल्हन ने। जिले के सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा अटल आवास में 70 वर्षीय दादूराम गंधर्व ने 30 साल की युवती से प्रेम विवाह कर सबको हैरान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए। समय के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत हुआ कि उन्होंने समाज की परवाह किए बिना जीवनभर साथ रहने का फैसला ले लिया। शुक्रवार को मोहल्ले के शिव मंदिर में विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। वरमाला, सिंदूरदान और सात फेरे लेकर दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।

इस अनोखी शादी का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बाजे-गाजे के साथ बारात निकली और लोग नाचते-गाते इस अनोखे जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। दादूराम रोजी-मजदूरी का काम करते हैं और अब अपने नवविवाहिता के साथ नया जीवन शुरू करने को लेकर खुश नजर आए।

लोगों का कहना है कि यह शादी समाज के लिए एक अलग संदेश है—जहां सच्चा प्यार उम्र और परंपराओं की सीमाओं से परे होता है। मोहल्ले में अब यही चर्चा है—“दादूराम और उनकी दुल्हन की दीवानगी ने सबका दिल जीत लिया।”

Share
पढ़ें   BIG BREAKING : SI भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 959 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed