6 Jun 2026, Sat

सिमगा में सिटी सर्विलांस का शुभारंभ : ‘अपराध नियंत्रण में बनेगा मील का पत्थर’ – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 11 अक्टूबर 2025
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को थाना सिमगा में अत्याधुनिक सीसीटीवी सिटी सर्विलांस प्रणाली का उद्घाटन किया। उन्होंने सर्विलांस कक्ष का निरीक्षण करते हुए इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जनपद अध्यक्ष दौलत राम पाल और जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंड्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नई तकनीकों का उपयोग कर रही है। सिमगा नगर में सिटी सर्विलांस प्रणाली की शुरुआत अपराध नियंत्रण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि सिमगा नगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है और औद्योगिक गतिविधियों के कारण यहां बाहरी राज्यों से भी लोग आते हैं। अब शहर में लगाए गए 40 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अपराधियों की पहचान और पकड़ने में सहायक होंगे। कैमरे रात में भी वाहन के नंबर स्पष्ट रूप से ट्रेस कर सकते हैं।

 

 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अब सिमगा की निगरानी “तीसरी आँख” से होगी। पूरे शहर में लगे कैमरे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे। वहीं, कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी इस पहल को शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   जगदलपुर वन महोत्सव: वनमंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल, माँ के नाम पर पौधरोपण और 1483 किसानों को 92 लाख की राशि का वितरण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.