7 Jun 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस…PCC चीफ दीपक बैज, भूपेश बघेल, डॉक्टर चरणदास महंत की संयुक्त प्रेसवार्ता… RAIPUR सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज प्रातः 10.30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर समीक्षा की जाएगी।

 

 

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन यानी आज मुख्यमंत्री साय सभी कलेक्टरों के साथ प्रदेश में संचालित योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे। खासतौर पर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के अमल और ज़मीनी प्रभाव का आंकलन किया जाएगा।

कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी के महासचिव भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण आज दोपहर 1:00 बजे राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे ।

इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत 20 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में बारिश के साथ-साथ दिन भर घने बदल छाए रहने की संभावना जताई है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: रायपुर के आरंग में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री ने जताया पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार