9 Sep 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में SP और DFO कॉन्फ्रेंस…कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी BJP कार्यालय में सुनेंगे आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएं…रायपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में बारिश के आसार…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सभी जिलों के पुलिस कप्तान की कॉन्फ्रेंस होगी । इस कॉन्फ्रेंस में DGP, IG के साथ सभी जिलों के एसपी और IPS अधिकारी शामिल होंगे । SP कॉन्फ्रेंस के बाद सभी जिलों के DFO की कांफ्रेंस होगी, जिसमें सभी जिलों के वनमण्डलाधिकारी और IFS अफसर मौजूद रहेंगे । कॉन्फ्रेंस के बाद सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस कप्तान और DFO की सुशासन संवाद होगी, जिसमें सभी IAS, IPS और IFS अफसर मौजूद रहेंगे । आपको बताते चलें कि यह कांफ्रेंस मंत्रालय में होगी ।

 

 

कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी सुनेंगे समस्याएं

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मौजूद रहेंगे । प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सहायता केंद्र के माध्यम से दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 15 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में बारिश के साथ-साथ दिन भर घने बदल छाए रहने की संभावना जताई है।

Share
पढ़ें   बिलासपुर सेंट्रल जेल पहुंचे डीजी हिमांशु गुप्ता: कैदियों की ली अंग्रेजी क्लास, स्मार्ट बोर्ड से लेकर रोटी मेकर तक कई सुविधाएं मंजूर

 

 

 

 

 

You Missed