7 Mar 2026, Sat

कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस : मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम पर जताई गंभीर चिंता, दिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025  कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम और इससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के तरीके तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए आम लोगों को इनके प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की विशेष पहल की जाए, ताकि जनता को ठगी और ऑनलाइन अपराधों से बचाया जा सके।

उन्होंने साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी शिकायत या आपात स्थिति में लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में वर्तमान में 5 साइबर थाने संचालित हैं, जबकि 9 नए साइबर थानों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे राज्य में साइबर अपराध नियंत्रण की व्यवस्था और मजबूत होगी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : मंदिर पर JCB चलाने से भड़के ग्रामीण, ट्रस्ट का कहना - 'जमीन उनकी, निर्माण अवैध', दानकर्ता बोली : "मंदिर बनाने के लिए जमीन दी थी, फिर से कराओ निर्माण"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed