7 Mar 2026, Sat

गढ़चिरौली में मोस्ट-वांटेड नक्सली सोनू दादा समेत 60 नक्सली ने किया हथियारों के साथ सरेंडर : 1.5 करोड़ के इनामी नक्सली का आत्मसमर्पण, नक्सली संगठन में फूट, “लोन वर्राटू” अभियान में बड़ी सफलता

कांकेर/गढ़चिरौली, 14 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर बड़ा झटका झेला है। मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सली हथियारों के साथ सरेंडर हुए।

भूपति बड़े कैडर का नक्सली है और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में सक्रिय माना जाता है। उस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू दादा ने सरकार के समक्ष हथियार सहित आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई। इसके बाद नक्सली संगठन में आपसी मतभेद और फूट देखने को मिली।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न रैंकों के सदस्य हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) शामिल हैं। इनमें कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं और उनकी भूमिका गंभीर मानी जाती है। फिलहाल सुरक्षा बल उनसे पूछताछ कर रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना सरकार की नक्सल विरोधी सख्त कार्रवाई और “लोन वर्राटू” अभियान की सफलता का संकेत है। उल्लेखनीय है कि लगभग 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इसी अभियान के तहत 71 नक्सली (21 महिलाएं और 50 पुरुष) ने आत्मसमर्पण किया था। उस समूह में 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था।


Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.