6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय राजनांदगांव जायेंगे…DEPUTY CM अरुण साव का बिहार प्रवास…कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत का सक्ती जिले में कार्यक्रम…बढ़ते हुए बिजली बिल को लेकर CONGRESS का बड़ा प्रदर्शन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव जायेंगे । दरअसल, आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का जन्मदिन है, ऐसे में राजनांदगांव में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है । तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम 5:30 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे । रात्रि 8 बजे ‘युवा वेलफेयर फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बिहार प्रवास

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद अब छत्तीसगढ़ के नेताओं का बिहार प्रवास शुरू हो चुका है । आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिहार के लिए रवाना होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 1:50 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और फिर नई दिल्ली से पटना पहुंचेंगे । कल भी पटना में चुनावी कार्यक्रमों और बैठकों में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे । बिहार में 6 और 11 नवंबर को चुनाव है और परिणाम की तारीख 14 नवंबर है ।

गुरु खुशवंत साहेब का सक्ती जिला प्रवास

मंत्री गुरू खुशवंत साहेब आज विश्राम गृह सक्ती में प्रातः साढ़े 9 बजे स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करेंगे तथा सुबह 11 बजे सक्ती जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे सारसकेला में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5.10 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

प्रदेश में बढ़ते बिजली के दामों को लेकर कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन है । इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल होंगे । बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांकेर में पहले विशाल जनसभा होगी, उसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा । इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे । कांग्रेस ने इस प्रदर्शन का नाम ‘बिजली चोर – गद्दी छोड़’ दिया है ।

Share
पढ़ें   खिलाड़ियों में क्षमता है, लेकिन मेडल नहीं – भूटिया ने खेल प्रबंधन पर उठाया बड़ा सवाल, मैरी कॉम ने प्रेशर हैंडलिंग की सलाह दी

 

 

 

 

 

You Missed