10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM विष्णुदेव साय ने दी दिपावली पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी सौगात : इसी महीने मिलेगी इस माह की भी तनख्वाह, 17 और 18 तारीख को होगा भुगतान, CM बोले : “त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सीएम ने बड़ी सौगात दी है । सीएम ने ट्वीट कर बताया कि

दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएँ।

आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।

मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है, सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।

इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो।

मुझे विश्वास है कि यह पहल न केवल कर्मचारियों के घरों में सुख, समृद्धि और दीपोत्सव की रौनक बढ़ाएगी, बल्कि जीएसटी बचत उत्सव के साथ राज्य के बाजारों में भी नई चहल-पहल और आर्थिक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उत्सव का उल्लास फैल जाएगा।

शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है, कि हर घर में उजियारा फैले, और हर हृदय में प्रसन्नता और विश्वास का दीप जले।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट : युवाओं के साथ शासकीय कर्मचारियों के लिए खास रहा बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने की बातों का जिक्र, CM भूपेश बघेल के इस बजट से जुड़ी बातें क्या?

 

 

 

 

 

You Missed