दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025: बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने नए ब्रांड सहयोग के साथ शानदार कमबैक किया है। मशहूर फाइन ज्वेलरी ब्रांड स्व डायमंड्स ने प्रीति जिंटा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

ब्रांड के नए कैंपेन ‘एज़ रियल एज़ यू’ में प्रीति जिंटा अपनी सादगी, आत्मविश्वास और असली अंदाज़ के साथ नज़र आ रही हैं। इस अभियान के ज़रिए स्व डायमंड्स भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने जा रहा है।
स्व डायमंड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अब्दुल गफूर अनादियान ने कहा,
“भारत में ज्वेलरी सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने और जीवन के खास लम्हों को जीने का तरीका भी है। इसी सोच के साथ हम केवल IGI/GIA सर्टिफाइड नेचुरल डायमंड्स पेश करते हैं, जिनकी VVS क्लैरिटी और EF कलर हमारे ग्राहकों के भरोसे और सच्चे प्यार के प्रतीक हैं। हमारा नया कैंपेन ‘एज़ रियल एज़ यू’ इसी सच्चाई को दर्शाता है — क्योंकि हर भावना उतनी ही असली होती है, जितनी आपकी मुस्कान।”
वहीं, प्रीति जिंटा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,
“मुझे स्व डायमंड्स के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। यह ब्रांड वास्तविकता, शालीनता और सदाबहार खूबसूरती का प्रतीक है। मेरे लिए ज्वेलरी हमेशा से जीवन के सच्चे पलों को जीने का ज़रिया रही है, और ‘एज़ रियल एज़ यू’ कैंपेन इस भावना को गहराई से व्यक्त करता है। हर महिला उस ज्वेलरी की हकदार है, जो उसकी आत्मविश्वास और असली पहचान को दर्शाए।”
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में स्व डायमंड्स ने 24,679 नेचुरल डायमंड्स से जड़ी एक अंगूठी बनाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यह रिकॉर्ड ब्रांड की बेहतरीन कला, नवाचार और गुणवत्ता के प्रति सच्ची लगन को दर्शाता है।
केरल स्थित मुख्यालय और मुंबई व केरल में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ, स्व डायमंड्स भारत और यूएई में 400 से अधिक स्टोर्स चला रहा है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2025 के अंत तक 500 स्टोर्स तक पहुंचने का है।
📽️ कैंपेन फिल्म देखने के लिए क्लिक करें:
Instagram Link





