11 Mar 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास में लेंगे बैठक…कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे युको बैंक की नई शाखा का उद्घाटन…मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अपने निवास में होंगे शिफ्ट…कृषि भूमि की रजिस्ट्री के लिए ऋण पुस्तिका अनिवार्य नहीं…सेंट्रल जेल, रायपुर के सहायक जेल अधीक्षक को किया गया निलंबित..

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे । तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बैठक लेंगे, उसके बाद मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नए निवास में पहुंचकर उनको गृह प्रवेश की बधाई देंगे । उसके बाद मुख्यमंत्री अपने रायपुर स्थित शासकीय निवास लौट आएंगे ।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन यूको बैंक की शाखा का करेंगे शुभारंभ

प्रदेश में आम नागरिकों की सुविधा के लिए बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन शनिवार 18 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे कोरबा के जमनीपाली में यूको बैंक अगारखार शाखा का उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का गृह प्रवेश

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत आज नवा रायपुर के अपने शासकीय निवास में प्रवेश करेंगे । आज मंत्री गुरु खुशवंत के पिता बाल दास का जन्मदिन भी है, ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर मंत्री अपने नए घर में प्रवेश करेंगे ।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है । दरअसल, अब कृषि भूमि की रजिस्ट्री के लिए ऋण पुस्तिका अनिवार्य नहीं होगी ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर प्रदेश सरकार ने किसानों और नागरिकों को बड़ी राहत दी है । अब कृषि भूमि की रजिस्ट्री के लिए ऋण पुस्तिका प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त हो गई है । इसके बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया  अधिक सरल, पारदर्शी के साथ त्वरित होगी ।

पढ़ें   मौसम अपडेट्स: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ हुई बारिश से तापमान गिरा, आज भी अलर्ट

सेंट्रल जेल के सहायक जेल अधीक्षक पर गिरी गाज

रायपुर सेंट्रल जेल के अंदर कैदियों का फोटो और वीडियो बाहर आने के बाद सेंट्रल जेल के सहायक जेल अधीक्षक पर गाज गिरी है ।सेंट्रल जेल के सहायक जेल अधीक्षक को सस्पेंड किया गया है ।सहायक जेल अधीक्षक संदीप कश्यप को सस्पेंड किया गया है ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed