प्रमोद मिश्रा
नवा रायपुर, 18 अक्टूबर 2025।
राज्य शासन ने शनिवार को एक अहम आदेश जारी करते हुए कई आयोगों के अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।


वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
साथ ही, विश्वविजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, युवा आयोग, को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है और नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं संबंधित विभाग या आयोग की जिम्मेदारी होगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
🟢 यह निर्णय राज्य शासन के विभिन्न आयोगों और सलाहकारों को औपचारिक मंत्री स्तर की सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।





