11 Mar 2026, Wed
Breaking

बलौदाबाजार: 102 महतारी एक्सप्रेस ड्राइवर ने वाहन किया निजी उपयोग, तुरंत बर्खास्त

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही महत्वाकांक्षी 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बलौदाबाजार जिले में ड्यूटी के दौरान वाहन का घरेलू उपयोग करने वाले ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू, ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक CG 07 4430, की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में थी। इसी दौरान वाहन में सीमेंट की बोरियां लादते हुए एक वीडियो सामने आया, जिसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों और मीडिया के माध्यम से खंड चिकित्सा अधिकारी कसडोल को मिली।

मामले को गंभीर मानते हुए इसे आपातकालीन सेवा में घोर लापरवाही माना गया और ड्राइवर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इसके बाद राज्य कार्यालय प्रबंधक, 102 महतारी एक्सप्रेस ने निलेश साहू को कार्यमुक्त करते हुए सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि महतारी एक्सप्रेस जैसी आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share
पढ़ें   रायपुर पश्चिम के शहीद भगत सिंह वार्ड में विकास की बयार : 65 लाख के कार्यों का भूमिपूजन, छुहिया तालाब सौंदर्यीकरण समेत 5.21 करोड़ की योजनाएं तैयार — विधायक राजेश मूणत ने कहा, हर वार्ड में पहुंचेगा विकास

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed