जांजगीर-चांपा, 21 अक्टूबर 2025

नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में तेंदुआ गांव के युवक अविनाश कश्यप को गिरफ्तार किया है। मामले में सहयोग करने वाले आरोपी के माता-पिता निर्मला कश्यप और रामकुमार कश्यप को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, अविनाश कश्यप ने नवागढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को अपने साथ भगा ले जाकर घर में छिपाकर रखा था। बाद में आरोपी के माता-पिता ने दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद अविनाश ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 64(2)(एम), 65(1), 87, 3(5), 137(2), पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 और 6, तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ हुए अपराध की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



