प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 23 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मरवाही के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे रायपुर से रवाना होकर GPM जिले के ग्राम ऐंठी पहुंचेंगे और विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की माताजी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे । कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम रायपुर लौट आएंगे ।
कांग्रेस जिलाध्यक्षों को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक
कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर दिल्ली में आज बड़ी बैठक होगी । इस बैठक में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल बैठक लेंगे ।बैठक में AICC के ऑब्जर्वर के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे । बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी वन टू वन चर्चा होगी ।इस बैठक में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे । नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव से भी वन टू वन चर्चा होगी । बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर वन टू वन चर्चा होगी ।
बस्तर में आज नक्सलियों का आत्मसमपर्ण
सूत्रों का दावा है कि उत्तर बस्तर से 50 से अधिक नक्सली जल्दी ही आत्मसमर्पण कर सकते हैं , इसमें शामिल 40 लाख का ईनामी नक्सली रामधेर, महिला कैंप में समर्पण करने की चर्चा है हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ठंड ने दी छत्तीसगढ़ में दस्तक
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही अब ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से कोहरा छा रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।





