10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में डबल मर्डर से सनसनी : घर में मिली पति और पत्नी की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जुटी जांच में

• काफी दिनों से गांव के लोगों ने नहीं देखा था

• घर में मिली दंपत्ति की लाश से फैली सनसनी

सरगुजा, 23 अक्टूबर 2025

अंबिकापुर के कुम्हरता गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक घर के अंदर एक दंपती की लाशें पाई गईं हैं। इसके साथ ही दोनों पति-पत्नी के सिर पर चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को शक हो रहा है कि ये हत्या का मामला हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कुम्हरता गांव में रहने वाले एक दंपती का कुछ दिन से पता नहीं चल रहा था और अचानक उनके घर से भी कोई संपर्क नहीं हो रहा था ना ही वो कई दिन से दिख रहे थे। पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस घर पहुंची तो अंदर दंपती की लाशें मिलीं। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जो बताता है कि उन्हें किसी भारी वस्तु या किसी और चीज़ से मारा गया हो सकता है और इसमें हत्या की पूरी संभावना साफ़ दिख रही है।

पुलिस की जाँच में क्या निकला?

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और फ़िलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन पुलिस की टीम इस मामले को सुलझाने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही ही पायेगा। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। गांव वाले इस वारदात से काफी डरे हुए और परेशान हैं और पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी सहयोग मांगा है ताकि जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ा जा सके।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री साय ने की खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा: देश की खनिज जरूरतों को पूरा करने में प्रदेश अग्रणी, संसाधनों का हो बेहतर उपयोग

 

 

 

 

 

You Missed