प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का जायजा लेने नवा रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे।
वे 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल पर पहुंचेंगे, जहां 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन करेंगे।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री 1:00 बजे मेला स्थल से मंत्रालय महानदी भवन के लिए रवाना होंगे। 1:10 बजे वे मंत्रालय पहुंचकर 5:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
इसके पश्चात 5:00 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे। दिनभर का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के नवा रायपुर प्रवास को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्योत्सव 2025 की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।





