7 Sep 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : PM नरेंद्र मोदी करेंगे ‘मन की बात’…CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…रायपुर के आज से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ आज अपने 127वें एपिसोड में प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे देशभर में प्रसारित होता है और करोड़ों लोग इसे रेडियो, टीवी, मोबाइल ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सुन सकते हैं।

 

 

सीएम विष्णुदेव साय रहेंगे रायपुर में 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे न्यू शांति नगर में ‘मन की बात’ सुनेंगे । फिर शाम को होटल बेबीलोन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे ।

रायपुर में आज से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा । पखवाड़ा के तहत गंदी दिख रही जगहों को चिन्हांकित कर उसकी साफ और सफाई की जाएगी । राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (सूडा) पखवाड़े की समीक्षा करेगा । यह विशेष स्वच्छता कार्यक्रम 9 नवंबर तक चलेगा ।

 

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में करेंगे शासकीय कार्य, दिनभर बैठकों और प्रशासनिक कार्यों में रहेंगे व्यस्त, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

You Missed