10 Mar 2026, Tue
Breaking

कांकेर में 21 नक्सली हथियारों के साथ सरेंडर : “पूना मारगेम” से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में लौट रही शांति… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले विकास ही भविष्य का रास्ता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025


छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अतीत बनने की ओर बढ़ रहा है। राज्य में चल रही “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आज कांकेर जिले में 21 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि माओवादी विचारधारा की झूठी कहानियों में फंसे युवाओं को अब विश्वास हो गया है कि विकास ही उनका भविष्य है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास, पुनर्प्रशिक्षण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व के चलते बस्तर में विश्वास और शांति का वातावरण मजबूत हुआ है। सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने आत्मविश्वास जताया कि बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और क्षेत्र अब सशक्तिकरण व विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही स्पष्ट किया कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक भारत को पूर्णतः नक्सलमुक्त बनाना है और छत्तीसगढ़ इस दिशा में लगातार सफलता दर्ज कर रहा है।

शांति की इस पहल से बस्तर में नई उम्मीदों की किरण जग चुकी है।

Share
पढ़ें   निःशुल्क रोग निदान शिविर : पूर्व विधायक पं. बंशराज तिवारी की स्मृति में 6 मई को निःशुल्क रोग निदान शिविर का होगा आयोजन, 18 वर्षों से हो रहा विशेष दिन में विशेष आयोजन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed