7 Mar 2026, Sat

कुनकुरी में छठ पर्व पर मुख्यमंत्री साय ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 5.17 करोड़ स्वीकृत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना के साथ सामाजिक समरसता और लोक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में इस पावन पर्व में शामिल होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे छठ पर्व सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का आज राज्यव्यापी प्रदर्शन, CM भूपेश पाटन में, तो चंद्रदेव राय बिलाईगढ़ में और शकुंतला साहू पलारी में रहेंगी मौजूद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.