10 Mar 2026, Tue
Breaking

अमित बघेल के बयान पर भड़का अग्रवाल समाज : रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में प्रदर्शन, अमित बघेल पर FIR दर्ज करने की मांग, अमित बघेल ने कहा था – दीनदयाल की मूर्ति पर क्यों पेशाब नहीं करते…कौन है अग्रसेन…क्या जानते हैं पाकिस्तानी सिंधी…’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एक बयान ने माहौल गर्म कर दिया है । दरअसल, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के एक यूट्यूब चैनल को दिए बयान पर अग्रवाल समाज अब अमित बघेल पर कार्रवाई की मांग कर रहा है । अमित बघेल ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है? इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं?

अमित बघेल ने कहा कि कौन है अग्रसेन महराज? चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं? मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है। अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में अग्रवाल समाज ने मोर्चा खोल दिया है।

अग्रवाल समाज ने रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। अग्रवाल समाज का कहना है कि, महाराजा अग्रसेन पर टिप्पणी असहनीय है, बघेल माफी मांगे। अमित बघेल को जेल में डालना चाहिए। इसके विरोध में प्रदर्शन चल रहा है।

रायगढ़ में समाज के प्रतिनिधियों ने SP कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जबकि सरगुजा में कोतवाली थाने के सामने धरना दिया गया। अग्रवाल समाज ने अमित बघेल के खिलाफ FIR कर गिरफ्तारी की मांग की है, कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी है।

रायगढ़ में अग्रवाल समाज ने SP को सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग

रायगढ़ में मंगलवार सुबह गांधी गंज में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। इसमें कहा गया कि अमित बघेल ने अपने बयान में महाराजा अग्रसेन, भगवान श्रीराम के वंशजों, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और सिंधी समाज के भगवान पर अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया है।

पढ़ें   Chhattisgarh: भिलाई में प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- 'गरीब और मिडिल क्लास महंगाई में पिस रहा'

समाज ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि, इस बयान से पूरे अग्र समाज और स्वर्ण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस पर SP दिव्यांग पटेल ने कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों ने आवेदन दिया है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महाराजा अग्रसेन पर टिप्पणी असहनीय, बघेल माफी मांगे-अग्रवाल समाज

अमित बघेल के विवादित बयान पर छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को असामाजिक तत्व ने तोड़ दिया। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस कार्रवाई के बीच में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेताओं ने अनर्गल बयान दिया। अग्रसेन महाराज का बड़ा योगदान रहा है। हम उनके वंशज हैं, दाऊ कल्याण सिंह ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 1900 एकड़ जमीन कृषि विश्वविद्यालय को दी।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए DKS अस्पताल का निर्माण करवाया गया। आज जिस जगह पर एम्स अस्पताल बना हुआ है वहां पर की 250 एकड़ जमीन भी समाज ने दी है। दूधाधारी मंदिर को दाऊ दीनानाथ ने बनवाया है।

पहले भी जैन संतों के खिलाफ टिप्पणी पर जेल जाना पड़ा था

इससे पहले भी जैन संतों के खिलाफ विवादित बयान देने वाले छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी हो गई थी । अमित बघेल हसदेव फारेस्ट मामले में सरगुजा दौरे पर थे, इसी दौरान बालोद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया था ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed