प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 01 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्योत्सव स्थल पहुंचें, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्थल में लगभग 600 मीटर तक खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। इस दौरान रास्ते भर लोगों ने “मोदी-मोदी” के नारे लगाते हुए उनका अभिवादन किया।
रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे।
इसके बाद प्रधानमंत्री राज्योत्सव के मुख्य मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्योत्सव का शुभारंभ किया। मंच पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रामन सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 14 हजार 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।
इस मौके पर रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को पारंपरिक मुकुट और गमछा पहनाकर सम्मानित किया।





