10 Mar 2026, Tue
Breaking

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा: गिट्टी लदी डंपर और बस की जोरदार टक्कर में 20 की मौत, कॉलेज छात्र भी शामिल — सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक, दिए जांच के आदेश

MEDIA 24 DESK

तेलंगाना, 03 नवंबर 2025

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही आरटीसी बस को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, यह बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी, जिसमें 70 से अधिक यात्री सवार थे। मृतकों में ज्यादातर कॉलेज छात्र बताए जा रहे हैं, जो रविवार की छुट्टी में अपने घर गए थे और सोमवार को कॉलेज लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर गिर गई, जिससे कई यात्री दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चेवेल्ला पुलिस व राहत टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया। घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। चेवेल्ला-विकाराबाद रूट पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस यातायात को डायवर्ट कर रही है और हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी को घायलों को शीघ्र हैदराबाद शिफ्ट कर बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के भी निर्देश जारी किए हैं।

पढ़ें   रायपुर के प्रयास के बच्चों का जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा-1 में उत्कृष्ट प्रदर्शन : प्रयास के 137 और एकलव्य के 48 बच्चों का क्वालीफाई होना तय, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दी बधाई

अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed