7 Mar 2026, Sat

भाटापारा में शराब और जुए के खिलाफ उतरीं महिलाएं – असामाजिक तत्वों ने गुलाबी गैंग पर किया हमला, दो घायल, 70 से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं थाने

प्रमोद मिश्रा

भाटापारा (बलौदाबाजार), 04 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर के संत माता कर्मा वार्ड में रविवार रात बड़ी घटना हुई। दो दिन पहले गठित हुई गुलाबी गैंग की महिलाओं पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं वार्ड में शराब, जुआ और गांजा जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने मोहल्ले में निकली थीं।

गैंग की सदस्याओं ने जब शराब पी रहे लोगों को समझाइश देने की कोशिश की, तो कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो महिलाओं के कपड़े फट गए और उन्हें चोटें भी आईं।

घटना के बाद वार्ड की करीब 70 से 80 महिलाएं भाटापारा शहर थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड में नियमित गश्त और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ी समस्या...छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह..कांग्रेस के गौ सत्याग्रह का आज से होगा आगाज...छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन का महाबंद आज.. पढ़े पूरी ख़बर....

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed