8 Mar 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देखेंगे टीम ‘सूर्यकिरण’ का दमदार प्रदर्शन…CM विष्णुदेव साय रायपुर और राजनांदगांव के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव बिलासपुर रेल हादसे के घायलों से करेंगे भेंट…राज्य अलंकार पुरस्कार की घोषणा होगी…राज्योत्सव में कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ की धरा पर कल उपराष्ट्रपति का आगमन हो चुका है । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज नवा रायपुर के सेंध लेक के ऊपर आसमान में करतब दिखाने वाले ‘सूर्यकिरण’ टीम की प्रस्तुति बतौर मुख्य अतिथि देखेंगे । सीपी राधाकृष्णन राजभवन से सीधे नवा रायपुर पहुंचेंगे और प्रस्तुति देखने के बाद नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे ।

टीम सूर्यकिरण की तूफानी प्रस्तुति आज

नया रायपुर में एयरफोर्स का तूफानी प्रदर्शन आज होगा । सुबह 10 बजे से सेंध लेक में एयरोबेटिक शो होगा । टीम सूर्यकिरण के जांबाज पायलट और पूरी टीम सेना का शौर्य दिखाएगी । 9 फाइटर जेट आसमान में शौर्य गाथा दिखाएंगे । हेलीकॉप्टर से भी आसमान में जवानों की टीम प्रदर्शन करेगी । स्काई डाइविंग पैराजंपर आसमान में तिरंगा लहराते नजर आएंगे । बॉम्ब बर्स्ट, डायमंड फॉर्मेशन जैसे करतब भी जवान दिखाने वाले हैं । कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे गए साथ ही सीएम विष्णुदेव साय के साथ कई केबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे ।

सीएम का आज का व्यस्त कार्यक्रम

CM विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10.10 पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने राजभवन जाएंगे । उसके बाद 11 बजे सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले देखने CM साय जायेंगे। दोपहर 12.30 बजे राजनांदगांव रवाना होकर स्पीकर हाउस जायेंगे । दोपहर 2 बजे एक आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ सीएम करेंगे और 2.35 पर लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे । शाम 4.30 बजे तक CM साय राजधानी लौटेंगे और 5 बजे राज्य अलंकरण एवं रजत महोत्सव के समापन में शामिल होंगे ।

पढ़ें   जनता से सीधे संवाद और त्वरित समाधान के मंत्र के साथ मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय : महासमुंद में तीन जिलों के अफसरों की क्लास ली – बोले, जो अधिकारी पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है वही होता है असली सफल अफसर

महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खातों में आएगी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगे।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियद नेल्ला नार योजना में शामिल बीजापुर जिले के गांवों की 3872, दंतेवाड़ा जिले की 428, कांकेर जिले की 191, नारायणपुर जिले की 559 तथा सुकमा जिले की 2608 महिलाएं महतारी वंदन योजना की नयी लाभार्थी के रूप में दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की शासन की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार पहल की जा रही है। यह खुशी की बात है कि माओवाद आतंक के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की शुरूआत उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से हो रही है।

डिप्टी सीएम बिलासपुर प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर जाकर कल हुए रेल हादसे के घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे और रेलवे के साथ स्वास्थ्य के अधिकारियों को हर मदद देने का निर्देश देंगे । कल डिप्टी सीएम ने फोन पर अधिकारियों को मृतक के परिजनों और घायलों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया है ।

पढ़ें   बार क्षेत्र में 18 गांव में सोलर प्लांट के जरिए मिल रही है बिजली, क्रेडा के सीईओ ने भ्रमण कर ग्रामीणों से सोलर प्लांट से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली

राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा

छत्तीसगढ़ के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा आज मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे । आज शाम अभी अलंकृत हस्तियों को यह पुरस्कार दिया जाएगा ।

कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव के समापन के अवसर पर प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed