7 Mar 2026, Sat

17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोडी ने किया आत्मसमर्पण : खैरागढ़ में आईजी राजनांदगांव के सामने डाले हथियार — शासन की पुनर्वास नीति से हुई प्रभावित

खैरागढ़, 06 नवंबर 2025

नक्सल मोर्चे पर खैरागढ़ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। 17 लाख रुपए की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोडी उर्फ उंगी उर्फ तरुणा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

कमला सोडी वर्ष 2011 से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी और दंडकारण्य क्षेत्र एवं MMC जोन में सक्रिय रहकर संगठनात्मक और हिंसक गतिविधियों में लिप्त थी। लंबे समय तक जंगल में सक्रिय रहने के बाद वह अब शासन की नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौट आई है।

कमला ने आईजी राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य और एसपी खैरागढ़ के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, कमला ने आत्मसमर्पण करने के लिए लगभग 12 घंटे की पैदल यात्रा कर खैरागढ़ पहुंची थी।

पुलिस प्रशासन ने छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत कमला को तत्काल ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

आईजी अभिषेक शांडिल्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ के दौरान कमला से कई अहम नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली है, लेकिन सुरक्षा कारणों से इन सूचनाओं का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

Share
पढ़ें   बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत — प्रेशर IED विस्फोट में एक STF जवान घायल, चॉपर से रायपुर भेजा गया

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.