प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 06 नवंबर 2025

राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर स्थित श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल द्वारा विश्व मधुमेह दिवस और विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर 10 से 20 नवम्बर तक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मधुमेह व निमोनिया जैसे रोगों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है।
अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि डायबिटीज हेल्थ चेकअप पैकेज जिसकी सामान्य दर 2200 रुपये है, उसे विशेष ऑफर के तहत मात्र 999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पैकेज में HbA1c, लिपिड प्रोफाइल, रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट, कमर का माप, रक्तचाप जांच, नाड़ी, ऑक्सीजन स्तर, ऊँचाई, बॉडी मास इंडेक्स, हाईपरटेंशन मूल्यांकन, डॉक्टर परामर्श तथा आहार विशेषज्ञ परामर्श शामिल हैं।
इसके अलावा विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर निमोनिया डे स्पेशल पैकेज भी शुरू किया गया है, जिसकी सामान्य कीमत 1200 रुपये है। इसे अब केवल 500 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पैकेज में डॉक्टर परामर्श, छाती का एक्स-रे और नेब्युलाइजेशन की सुविधा दी जाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर रोगों की पहचान गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य है।
यह ऑफर सीमित अवधि के लिए मान्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति श्री मेडिशाईन हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, अमलीडीह, रायपुर (छत्तीसगढ़) में संपर्क कर सकते हैं या फोन नंबर 8518884936, 7880003497 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





