10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायपुर में आज से गरजेगी इंजनों की गूंज: आउटडोर स्टेडियम में शुरू होगी नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग, देशभर के 115 प्रोफेशनल राइडर्स के बीच दिखेगा स्पीड और स्किल का रोमांच, 14 साल की ऐलिना मंसूर बनेगी आकर्षण का केंद्र

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 नवंबर 2025. राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिनों तक रोमांच और रफ्तार का संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभर के करीब 115 प्रोफेशनल राइडर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के 50 चयनित राइडर्स को भी इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में अपनी रफ्तार दिखाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता की थीम है – “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग, सेफ ड्राइविंग।”

जानकारी के अनुसार, आउटडोर स्टेडियम के पूरे ग्राउंड को समतल कर वहां विशेष ट्रैक तैयार किया गया है। राइडर्स की जंपिंग के लिए 3 से 5 फीट ऊंचे ट्रैक बनाए गए हैं, जिन पर उन्हें स्पीड नियंत्रित रखते हुए बाधाओं का सामना करना होगा। वहीं फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस के लिए 13 फीट ऊंचा हर्डल ट्रैक तैयार किया गया है।

प्रतियोगिता में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी प्रदर्शन करेंगे। उन्हें सुरक्षा मानकों और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही रेसिंग की अनुमति दी जाएगी। खास आकर्षण रहेंगी देश की सबसे कम उम्र की राइडर ऐलिना मंसूर, जिन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में नेशनल स्तर पर भाग लिया था और अब 14 वर्ष की हो चुकी हैं।

इस नेशनल चैम्पियनशिप में यामहा, टीवीएस और होण्डा जैसी नामी कंपनियों के राइडर्स भी हिस्सा लेंगे। उनकी टीमें शनिवार सुबह राजधानी पहुंचेंगी।

छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल ने बताया कि यह प्रतियोगिता नेशनल सुपरक्रॉस नियमों के तहत आयोजित की जा रही है और इसमें सुरक्षा के सभी मानक सख्ती से लागू किए गए हैं।

पढ़ें   इंदौर में बड़ा हादसा:- 2 मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत.....

🏁 रफ्तार, संतुलन और सुरक्षा का संगम — रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में आज से शुरू होगा नेशनल सुपरक्रॉस महोत्सव।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed