प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 09 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और बालोद जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर रतनपुर पहुंचेंगे और मां महामाया के दर्शन करेंगे । रतनपुर से उड़ान भरकर बालोद जिले के संबलपुर पहुंचकर मां शाकंभरी महोत्सव और पटेल समाज के युवक – युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे । बालोद से रायपुर पहुंचेंगे और शाम आउटडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नई दिल्ली प्रवास
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नई दिल्ली प्रवास का आज तीसरा दिन है । आज अरुण साव छत्तीसगढ़ सदन से प्रस्थान कर यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में शामिल होंगे । आज रात्रि विश्राम नई दिल्ली में ही करेंगे ।
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा आज
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुष के पदों पर भर्ती के लिए कल 9 नवंबर को व्यापमं द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया है । परीक्षा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक रायपुर जिले के 9 केन्द्रों में आयोजित की जाएगी । इस परीक्षा के लिए 2488 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ है । परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । जिला प्रशासन ने सभी केन्द्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी केन्द्रों में दीवाल घड़ी लगाने के निर्देश दिए हैं ।
तुहर टोकन एप की लॉन्चिंग आज
राज्य सरकार किसानों से धान खरीदी करने के लिए तुहर टोकन एप को आज लॉन्च किया जाएगा.l । किसान आज से एप डाउनलोड कर सकेंगे और इससे डिजिटल तौर पर आसानी किसानों को टोकन उपलब्ध होगा । छोटे किसानों को 2 और बड़े किसानों को 3 टोकन मिलेगा । आपको बता दें कि धान बेचने 26 लाख 49 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हो चुके है । पिछले सीजन के मुकाबले यह संख्या एक लाख अधिक है । खाद्य विभाग ने प्रदेश में धान खरीदी शुरू करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं ।
एनआईटी का दीक्षांत समारोह आज
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 16वां दीक्षांत समारोह जम्मू व कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में 9 नवम्बर को दोपहर 2 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में होने जा रहा है । एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1,382 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी । समारोह को लेकर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को उपाधि और पदक प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया ।





