6 Jun 2026, Sat

CG में अमित बघेल की तलाश तेज: पुलिस की लगातार दबिश, कई जगहों पर छापे – हिंदुस्तानी भाऊ बोले, “सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान?”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिचित के घर में छिपा हुआ है।

 

 

इसी सिलसिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा (निवासी सड्डू) और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित घर पर छापा मारा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, जबकि कई टीमें राज्य के अलग-अलग इलाकों में अमित बघेल की तलाश में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के इष्ट देवता झूलेलाल जी पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी।

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज सहित कई जगहों पर एफआईआर दर्ज है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।


हिंदुस्तानी भाऊ का बयान — “सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान?”

‘बिग बॉस 13’ फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने अमित बघेल के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

“अमित बघेल जैसे लोगों की वजह से पूरा हिंदू धर्म बदनाम होता है। जिसने गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी एक की वजह से किसी धर्म या देवी-देवता पर गलत टिप्पणी करना ठीक नहीं है।”

भाऊ ने आगे कहा —

“सिंधी क्यों जाएंगे पाकिस्तान? पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा — सबका अपना एक स्टेट है। सिंधी समाज ने कभी कोई आंदोलन नहीं किया, न ही किसी से कुछ मांगा। वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना व्यवसाय करते हैं। ऐसे में अमित बघेल जैसे लोगों का समर्थन करना गलत है।”


फिलहाल पुलिस अमित बघेल की लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के दो कराटे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, भूटान में लहराएंगे तिरंगा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.