9 Mar 2026, Mon
Breaking

सरगुजा में लिव-इन में रह रही 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की बेरहमी से हत्या : आरोपी प्रेमी ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, मां-बच्चे दोनों की मौत — घटना का वीडियो भी आया सामने

सरगुजा, 10 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव-इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती महिला की उसके प्रेमी ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने डंडे से इतना मारा कि महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा की है।

मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, ग्राम जजगा निवासी राजीव दास महंत (30) का गांव की ही मनबसिया माझी (28) से प्रेम संबंध था। दोनों करीब दो सालों से ढुकू प्रथा के तहत एक साथ रह रहे थे। इस प्रथा में बिना विवाह के युवती युवक के घर में रहना शुरू कर देती है।

राजीव ने अपने परिवार से अलग होकर किराना दुकान खोली थी, जिसे मनबसिया संभालती थी। दोनों के बीच अक्सर राजीव की शराबखोरी को लेकर विवाद होता रहता था। इसी से परेशान होकर कुछ दिन पहले मनबसिया बिना बताए अपने मायके चली गई थी।

बहला-फुसलाकर घर लाया, फिर बेरहमी से पीटकर मार डाला

घटना 7 नवंबर की है। जब राजीव को पता चला कि मनबसिया मायके चली गई है, तो वह गुस्से में 2 किलोमीटर दूर ससुराल पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर घर ले आया। घर पहुंचते ही उसने मनबसिया की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पहले बाहर मारा, फिर कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।

कुछ देर बाद जब मनबसिया बेहोश हो गई, तो राजीव ने कमरे में ताला लगाकर घर से भाग गया। देर रात तक घर से कोई आवाज न आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें   CG राज्य अलंकरण सम्मान समारोह 2025 : राजेश अग्रवाल को पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान, राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ को महाराजा अग्रसेन सम्मान और भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को यतियतन लाल सम्मान से नवाज़ा जाएगा

शव के पास मिला दर्दनाक मंजर

पुलिस और 108 की टीम ने जब घर का ताला तोड़ा, तो अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। मनबसिया की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम के दौरान बताया कि गर्भ में पल रहे 7 महीने के बच्चे की भी मौत हो गई थी। महिला के शरीर पर 40 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं।

लोगों ने बनाया वीडियो, पर नहीं बचाया

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी प्रेमी डंडे से मनबसिया को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। आसपास के लोग वीडियो बना रहे थे, लेकिन कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी राजीव दास महंत को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 ढुकू प्रथा के नाम पर शुरू हुआ प्यार आखिरकार एक दर्दनाक हत्या में खत्म हो गया — मां और अजन्मे बच्चे दोनों की जिंदगी छिन गई।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed