6 Sep 2026, Sun
Breaking

दिल्ली में कार में ब्लास्ट : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका, वाहनों के उड़े परखच्चे, आठ लोगों की मौत और 15 घायल

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों तक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल भी हुए हैं। धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां की आंखों देखी
धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘मैं गुरुद्वारे में था जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। हम समझ ही नहीं पाए कि वह क्या थी, वह इतनी तेज थी। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय की पहल पर प्रेस क्लब राजनांदगांव की आवासीय कॉलोनी को मिली 2 करोड़ की स्वीकृति : गार्डन से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक सभी सुविधाओं से सुसज्जित हो रही है आधुनिक कॉलोनी, प्रेस क्लब के सदस्यों ने जताया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

 

 

 

 

 

 

 

You Missed