10 Mar 2026, Tue
Breaking

भारत पर्व में बोले CM विष्णुदेव साय: मोदी ने लौहपुरुष पटेल की विरासत को किया और सशक्त, एकता नगर बना भारत की एकता का प्रतीक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 नवम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए। यह आयोजन लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पर्व हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है, जहां भारत के हर राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरव एक मंच पर दिखाई देता है।

कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि भारत पर्व का समापन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती — राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस — पर होगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत के सांस्कृतिक और भावनात्मक एकीकरण का सशक्त प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रतिमा भारत की एकता की पहचान है। उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा के निर्माण का निर्णय लिया, तब देश के हर गांव से लोहा मंगवाया गया था — यह सच्चे अर्थों में एक भारत का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने रियासतों को जोड़कर एक भारत बनाया, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सपनों के भारत को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा, “सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का निर्णय लेकर सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत में सनातन संस्कृति के वैभव को पुनः स्थापित किया था। आज प्रधानमंत्री मोदी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।”

पढ़ें   KAVARDHA में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा कदम: मतदान केंद्र पहुंचकर खुद भरा SIR फॉर्म, लोगों को किया जागरूक

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी ने एकता परेड में हिस्सा लेकर पूरे देश को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुए राष्ट्रीय आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि “बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय का वंदे मातरम् और सरदार पटेल की एकता की भावना — यही हमारी राष्ट्रीय पहचान है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय सिविल सेवा के ढांचे का भारतीयकरण किया था, जिसकी झलक आज भी हमारे प्रशासनिक तंत्र में दिखाई देती है।

भारत पर्व के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रस्तुति देने आए छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दल के कलाकारों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed