7 Mar 2026, Sat
Breaking

BSP में अरपा नदी में बढ़ा प्रदूषण : STP निर्माण में देरी पर नगर निगम ने ठेका कंपनी पर 2.22 करोड़ की पेनल्टी लगाई, मार्च 2026 तक काम पूरा करने का आदेश

बिलासपुर, 11 नवंबर 2025

अरपा नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए जा रहे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में लगातार देरी के चलते बिलासपुर नगर निगम ने ठेका कंपनी श्रद्धा कंस्ट्रक्शन पर 2.22 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाने के साथ काम जल्द पूरा करने की चेतावनी दी है।

नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के जवाली नाले सहित 70 नाले और नालियों का लगभग 135 एमएलडी गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के सीधे अरपा नदी में छोड़ा जा रहा है। इनमें से 110 एमएलडी पानी ग्यारह बड़े नालों के जरिए नदी में पहुंचता है। मंगला से दोमुहानी तक नदी के दोनों किनारों पर रिहायशी क्षेत्रों का गंदा पानी लगातार मिल रहा है।

नगर निगम के नल जल विभाग का कहना है कि प्रतिदिन सप्लाई किए जाने वाले पानी का 90 फीसदी हिस्सा टॉयलेट से होकर अरपा नदी में लौटता है। इसे रोकने के लिए 6 एसटीपी प्लांट की योजना बनाई गई थी, लेकिन अधूरे काम के कारण फिलहाल इसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है।

निर्माणाधीन एसटीपी में मंगला में 10 एमएलडी का काम 75 प्रतिशत, मंगला में 6 एमएलडी का काम 90 प्रतिशत और कोनी में 2 एमएलडी का काम अंतिम चरणों में है। पचरीघाट में 1 एमएलडी का काम अभी शुरू हुआ है। निगम का दावा है कि ये सभी प्लांट मार्च 2026 तक तैयार हो जाएंगे।

एसटीपी क्या है:
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) घरों, दफ्तरों और उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करके उसे सुरक्षित और पुन: उपयोग योग्य बनाता है, ताकि नदी और अन्य जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।

पढ़ें   बड़ी कार्रवाई : CG में भ्रष्टाचार के मामले में जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित, रामानुजगंज में पदस्थ संजय ग्रायकर पर 8 करोड़ से अधिक राशि के बंदरबांट का आरोप

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed