9 Sep 2026, Wed
Breaking

आज की सभी बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे जशपुर जिले के प्रवास पर…रायगढ़ में यूनिटी मार्च निकालेंगे मंत्री ओ पी चौधरी…रायपुर में जिला प्रशासन द्वारा CGPSC मॉक इंटरव्यू…कई जिलों में चलेगी शीत लहर…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजकर 35 मिनट में रायपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर बगिया पहुंचेंगे और इसके बाद ग्राम मुंडाडीह पहुंचेंगे । यादव समाज द्वारा ग्राम कंडोरा में आयोजित हों वाले गोकुला अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे रायपुर पहुंच जाएंगे ।

 

 

रायगढ़ में आज यूनिटी मार्च

कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी के विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ में आज यूनिटी मार्च प्रारंभ होगी । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा । उसके बाद मंत्री ओ पी चौधरी नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र, छपोरा का भूमिपूजन करेंगे ।

CGPSC के लिए मॉक इंटरव्यू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के अंतर्गत सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रस्तुति कौशल को निखारना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम नेतृत्व साधना केंद्र, पुराना योग भवन, फुंडहर, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। आज यहां पैनल एक में कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, जॉइंट कलेक्टर के.एम. अग्रवाल, राहुल सिंह सेवानिवृत्ति उपसंचालक संस्कृति विभाग, अरविंद मिश्रा सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक वित्त विभाग, देवेंद्र देवांगन श्रम पदाधिकारी, भूपाल सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर साइंस कॉलेज शमिल हैं ।

मॉक इंटरव्यू 15 नवंबर तक शाम 4.30 बजे से आयोजित होंगे इच्छुक उम्मीदवार https://forms.gle/9oTvtdJp8WGXw9jcA लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें   पहलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के 77 लोग श्रीनगर में फंसे, सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा लगातार संपर्क में, अमित शाह बोले- आतंकियों को नहीं बख्शा जाएगा

आज कई जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिले शामिल है।


मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed