8 Mar 2026, Sun

सरगुजा ACB की बड़ी कार्रवाई: सूरजपुर में आरईएस SDO ऋषिकांत तिवारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, घर से 52 लाख की FD और नकदी बरामद

सरगुजा, 13 नवंबर 2025

सरगुजा ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में पदस्थ आरईएस के SDO ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बुधवार शाम रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने एसडीओ के घर की भी जांच की।

जांच के दौरान एसडीओ के घर से 2 लाख 27 हजार रुपये कैश, करीब 52 लाख रुपये की FD, जेवरात और कई जमीनों के दस्तावेज मिले। इसके अलावा, बैंक खातों और बीमा योजनाओं में भी लाखों रुपये जमा पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नवापारा खुर्द निवासी दिगंबर सिंह ने आरईएस के SDO ऋषिकांत सिंह के खिलाफ सरगुजा ACB में शिकायत की थी। दिगंबर सिंह की निजी भूमि पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब निर्माण के लिए माह जून 2025 में 1.82 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी।

निर्माण का मूल्यांकन आरईएस विभाग को किया जाना था। मूल्यांकन और रिपोर्ट तैयार करने के लिए SDO ऋषिकांत तिवारी ने 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

SDO के घर पहुंची ACB की टीम ACB की टीम ने दिगंबर सिंह के घर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसडीओ ऋषिकांत तिवारी को गिरफ्तार किया। इसके बाद एसीबी टीम ने ऋषिकांत तिवारी के घर अंबिकापुर में दबिश दी। जांच में उनके घर से 2.27 लाख रुपये नकद, मकान और जमीनों के दस्तावेज, बैंक और बीमा के कागजात, साथ ही सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए।

ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि जब्त नगदी को SDO ऋषिकांत तिवारी ने हाल ही में रिश्वत के रूप में हितग्राहियों से वसूलना बताया है। उसके पास से 52 लाख रुपये की एफडी मिली है। बैंक और बीमा योजनाओं में लाखों रुपये जमा हैं, जिसका डिटेल निकाला जा रहा है।

पढ़ें   रायपुर में बड़ी लूट: महिला को बंधक बनाकर 21 लाख के सोने-चांदी के जेवर लूटे, सीसीटीवी से खुले राज, तीन बदमाश गिरफ्तार

ACB की टीम ने आरोपी SDO ऋषिकांत तिवारी को गुरुवार को सूरजपुर कोर्ट में पेश कर दिया है।

सरपंच-सचिवों ने मनाया जश्न आरईएस के SDO ऋषिकांत तिवारी लंबे समय से प्रेमनगर इलाके में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। एक माह पूर्व वे पदोन्नत हुए हैं। एसडीओ के रिश्वत लेते ट्रेप होने के बाद प्रेमनगर क्षेत्र के सरपंच-सचिवों ने पटाखे फोड़कर जश्न भी मनाया। पंचायतों के मूल्यांकन का कार्य ऋषिकांत तिवारी करता था। उसकी मनमानी से सरपंच-सचिव परेशान थे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed