6 Jun 2026, Sat

हैवान ‘इमरान’ की हरकत से उबला शहर, भाटापारा में सड़कों पर उतरे लोग, दरिंदे ने चाकू से रेता था बछड़े का गला

प्रमोद मिश्रा

भाटापारा, 14 नवंबर 2025 — भाटापारा शहर के हटरी बाजार इलाके में गुरुवार देर रात एक बछड़े पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की रात लगभग 9 बजे अज्ञात आरोपी ने हटरी बाजार में एक बछड़े को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार कर उसे गौशाला शिफ्ट कराया। इसके बाद थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 625/2025 धारा 325 बीएनएस एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह आरोपी इमरान कुरैशी (उम्र 29 वर्ष), निवासी हटरी बाजार, सदर बाजार भाटापारा को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने यह कृत्य शराब के नशे में किया।

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। वहीं, बछड़े की हालत वर्तमान में सामान्य बताई जा रही है और उसका लगातार इलाज व मॉनिटरिंग की जा रही है।

भाटापारा शहर में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार में पुलिस का सराहनीय कदम: उत्कृष्ट कार्यों के लिए 7 पुलिसकर्मी सम्मानित, निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक को मिला प्रशस्ति पत्र

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.