8 Mar 2026, Sun
Breaking

राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ का परचम: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों ने जीता देश में दूसरा स्थान, CM विष्णु देव साय ने दी बधाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 नवंबर 2025। ओडिशा के सुंदरगढ़ में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ के 75 ईएमआरएस विद्यालयों से चयनित 466 खिलाड़ियों सहित 516 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया।

CM विष्णु देव साय ने टीम को दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य में जनजातीय शिक्षा, खेल संसाधनों के विकास और युवा खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि “चौथे EMRS राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हमारे युवा खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और कौशल का प्रमाण है।”

162 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ बना राष्ट्रीय स्तर पर दमदार दावेदार
छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में कुल 162 पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की—

  • 55 स्वर्ण पदक
  • 43 रजत पदक
  • 64 कांस्य पदक

विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन

  • स्वीमिंग: 10 स्वर्ण, 09 रजत, 07 कांस्य
  • कुश्ती और एथलेटिक्स: 07–07 स्वर्ण
  • ताईक्वांडो और तीरंदाजी: 05–05 स्वर्ण
  • जूडो और बैडमिंटन: 04–04 स्वर्ण

इस बेहतरीन प्रदर्शन ने राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में स्थापित कर दिया।

ओडिशा CM मोहन चरण मांझी ने दी ट्रॉफी
प्रतियोगिता के समापन समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी एवं केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम ने छत्तीसगढ़ टीम को ट्रॉफी प्रदान की। यह सम्मान विद्यार्थियों के समर्पण और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष सबूत है।

पढ़ें   CG दो अलग - अलग खबर : राज्य का कोई भी विश्वविद्यालय या सरकारी कॉलेज नहीं बना पाया टॉप 100 में जगह........सरकार ने अभी तक खरीदा 100 करोड़ से अधिक का गोबर

ईएमआरएस विद्यार्थियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान
प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27,300 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें शिक्षा के साथ खेल, प्रशिक्षण और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी निरंतर प्रयास का परिणाम है कि आज ईएमआरएस के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की।

आदिम जाति विकास विभाग ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा एवं आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने सभी विजेता खिलाड़ियों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ के ईएमआरएस विद्यालयों की यह सफलता राज्य की जनजातीय प्रतिभाओं की बढ़ती क्षमता और खेल जगत में उभरते भविष्य का उज्जवल संकेत है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed