प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 16 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में अपना परचम लहराते हुए नया इतिहास रच दिया है। देहरादून में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। राज्य ने कुल 150 मेडल (74 गोल्ड, 34 रजत, 42 कांस्य) और 578 अंक के साथ लगातार दूसरी बार खिताब जीता, साथ ही लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस बार प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 253 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया—
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी – निखिल जाल्को (तैराकी)
➤ 5 स्वर्ण पदक - सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी – संगीता राजगोपालन (बैडमिंटन एवं टेनिस)
➤ 4 स्वर्ण, 1 रजत - सर्वश्रेष्ठ एथलीट महिला (ओपन) – ओपन थोटा संकीर्तन
➤ 5 स्वर्ण, बनीं “गोल्डन गर्ल” - सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष वेटरन) – सुखनंदन लाल ध्रुव
➤ 5 स्वर्ण - सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला वेटरन) – चारुलता गजपाल
➤ 4 स्वर्ण
समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की, जिसे छत्तीसगढ़ की ओर से शालिनी रैना ने ग्रहण किया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
- केरल – 31 गोल्ड
- कर्नाटक – 25 गोल्ड
- मेजबान उत्तराखंड – 6वें स्थान पर
इस प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए, इस बार एक अनोखी पहल की गई—
हर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक पेड़ लगाया गया, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ नक़्शे पर हरियाली भी बढ़ी।
छत्तीसगढ़ का यह रिकॉर्ड प्रदर्शन पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। राज्य ने एक बार फिर साबित किया है कि वह वन खेल प्रतियोगिताओं में लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है।





