10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज  मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण समारोह से लेकर PM किसान की 21वीं किस्त जारी करने तक विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, बुधवार, 19 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह रायपुर से शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वे 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान के साथ करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे वे पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज के सभागार पहुँचेंगे, जहां छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 11:35 बजे तक चलेगा, जिसके बाद वे तत्काल वहां से निकलकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे।

करीब 11:55 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से धमतरी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:25 बजे इंडोर स्टेडियम हेलीपैड, धमतरी पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा सीधे डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान जाएंगे, जहां दोपहर 12:30 बजे से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 बजे तक चलेगा।

दोपहर बाद 3:10 बजे मुख्यमंत्री धमतरी से कार द्वारा इंडोर स्टेडियम हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 3:15 बजे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे। शाम 3:43 बजे उनका विमान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर उतरेगा। इसके बाद वे यहां कुछ समय आरक्षित रहकर शाम 4:10 बजे एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। दिन का कार्यक्रम वे 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में पहुंचकर समाप्त करेंगे।

Share
पढ़ें   बीस लाख की निधि से ज्येष्ठ नागरिक संघ के “अनुभव भवन” उन्नयन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय, बोले - अनुभव से बढ़कर जीवन में कुछ नहीं

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed