9 Sep 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर और धमतरी के कार्यक्रमों में होंगे शामिल… केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान CG के किसानों को देंगे बड़ी सौगात…DEPUTY CM अरुण साव मुंगेली और बिलासपुर जिले के प्रवास पर…ISIS से जुड़े दो नाबालिग गिरफ्तार…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और धमतरी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:30 बजे लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण में शामिल होंगे । उसके बाद धमतरी पहुंचकर किसानों को बड़ी सौगात देंगे ।

 

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आयेंगे धमतरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 19 नवम्बर को देशभर के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त की राशि ऑनलाईन जारी करेंगे। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को उनके बैंक खातों में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन धमतरी में कल 19 नवम्बर को किया जा रहा है। इस समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। यह कार्यक्रम धमतरी के डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में 12.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ रूपयों से अधिक लागत की लगभग 2442 किलोमीटर लंबी 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत 17,357 स्वसहायता समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज निधि के 286 करोड़ रूपयों का वितरण करेंगे।

पढ़ें   CM Vishnu Deo Sai ने गांधीनगर में Gujarat CM Bhupendra Patel से की मुलाकात — विकास, सुशासन और आपसी सहयोग पर हुई अहम चर्चा, बस्तर आर्ट और ‘बस्तर दशहरा’ की कॉफी टेबल बुक की भेंट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वॉटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी करेंगे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मुंगेली और बिलासपुर जिला प्रवास

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली और बिलासपुर जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 1 बजे मुंगेली में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे । उसके बाद बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचकर कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे । अरुण साव देर शाम नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पहुंच जाएंगे ।

ISIS का लिंक छत्तीसगढ़ में भी

आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस), थाना रायपुर द्वारा देर रात्रि में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत अपराध क्रमांक 01/25 पंजीबद्ध किया गया।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के पाकिस्तान-आधारित मॉड्यूल द्वारा भारत में अस्थिरता फैलाने एवं आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने के उद्देश्य से साइबर स्पेस में सक्रिय फर्जी और छद्म पहचान वाले सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किए जा रहे थे। इन हैंडलरों द्वारा इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भारतीय युवाओं और किशोरों को बरगलाने, भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने तथा उग्र हिंसा, कट्टरपंथीकरण और जिहादी विचारधारा का प्रसार किया जा रहा था।

उक्त मॉड्यूल से जुड़े पाकिस्तानी हैंडलरों ने नाबालिग भारतीय किशोरों को अपने इंस्टाग्राम ग्रुप चैट में जोड़कर उनका व्यवस्थित कट्टरपंथीकरण किया तथा उनके माध्यम से ISIS की विचारधारा और हिंसक भड़काऊ सामग्री के प्रसार का प्रयास किया। किशोरों को छत्तीसगढ़ में ISIS का मॉड्यूल खड़ा करने हेतु प्रेरित किए जाने के साक्ष्य भी सामने आए।

पढ़ें   वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा में, पर्यटन स्थलों का करेंगे निरीक्षण; NTPC-SECL और वन विभाग के अधिकारियों संग विकास पर मंथन

एटीएस और संबद्ध जांच एजेंसियों की सतर्कता तथा निरंतर साइबर निगरानी के फलस्वरूप ISIS-प्रभावित दो किशोरों की पहचान की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed