11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में वनवासियों की आय बढ़ाने की बड़ी पहल: लघु वनोपज संघ के नए अध्यक्ष–उपाध्यक्ष ने संभाला पद, कार्यक्रम में CM साय बोले—‘वनवासियों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 नवंबर 2025 — राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और वनवासियों के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रूप साय सलाम जनजातीय समाज से आते हैं, इसलिए समुदाय की जमीनी समस्याओं और अपेक्षाओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए अध्यक्ष संवेदनशीलता और अनुभव के साथ वनोपज संग्राहकों के हित में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
CM ने कहा कि वनवासियों की आय बढ़ाना और उनका सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनजातीय योजनाओं का जिक्र – ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष’ और ‘पीएम जनमन’

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ के निर्माण और जनजातीय मंत्रालय की स्थापना को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना’ और ‘पीएम जनमन योजना’ के जरिए जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दी है।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को देश में सबसे ज्यादा मूल्य

CM साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ तेंदूपत्ता संग्राहकों को देश में सबसे अधिक कीमत दे रहा है। वनोपजों के वैल्यू एडिशन पर जोर देकर वनवासी समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।

वनमंत्री केदार कश्यप बोले— मुख्यमंत्री स्वयं वनवासियों की पीड़ा समझते हैं

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 32% जनजातीय आबादी और 44% वनाच्छादित क्षेत्र वाले छत्तीसगढ़ में वनोपज ही आजीविका का मुख्य आधार है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता का मूल्य 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि चरण पादुका योजना को पुनः शुरू करने समेत कई योजनाओं से वनोपज संग्राहक परिवारों का जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है।

पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का किया आह्वान: रायपुर में हजारों नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति का संदेश, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तिरंगा फहराने का ऐतिहासिक प्रयास और ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ विजन का उद्घोष

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वनोपज संग्राहक शामिल

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नान चेयरमैन संजय श्रीवास्तव, योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम, वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सलीम राज, वनबल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव सहित बड़ी संख्या में वनोपज संग्राहक उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed